फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Half marathon in Delhi on 22 febw, check the route and leave home

Half Marathon:दिल्ली में कल हाफ मैराथन, यातायात पुलिस ने किए व्यापक प्रबंध; मेट्रो चलेगी तड़के 3.30 बजे से

Sat, 21 Feb 2026 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 06:43 AM IST
सार

मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से सुबह 4 बजे से शुरू होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारू संचालन के पर्याप्त इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
Half marathon in Delhi on 22 febw, check the route and leave home
demo file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) सोमवार यानी 22 फरवरी को नई दिल्ली मैराथन का 10वां एडिशन ऑर्गनाइज कर रहा है। यह दौड़ फिट इंडिया कैंपेन, क्लीन ग्रीन दिल्ली और स्वच्छ भारत इनिशिएटिव के मुताबिक हेल्दी लाइफ का मैसेज देगी। मैराथन में लगभग 13000 धावकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से सुबह 4 बजे से शुरू होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारू संचालन के पर्याप्त इंतजाम किए हैं।  फुल मैराथन (42.2किमी ) 21.1किमी के दो राउंड (सुबह 4 बजे से), हाफ मैराथन (21.1किमी) एक राउंड (सुबह 6.15 बजे से) स्टेडियम वेस्ट ब्लॉक के अंदर गेट नंबर-1 की तरफ शुरू होगी, सीधे जाकर भीष्म पितामह मार्ग पर दाएं मुड़कर (ट्रैफिक के साथ) सीधे जाएगी,  लोधी रोड पर बाएं मुड़ेगी, श्री अरबिंदो मार्ग तक सीधे जाकर यू टर्न होगी, सीधे जाकर आर्च बिशप मार्ग पर बाएं मुड़ेगी।
विज्ञापन


वहीं, सुब्रमण्यम भारती मार्ग से पहले यू टर्न, लोधी रोड पर बाएं मुड़ेगी, मथुरा रोड पर बाएं मुड़ेगी, सुब्रमण्यम भारती मार्ग पर बाएं मुड़ेगी, ज़ाकिर हुसैन मार्ग पर दाएं मुड़ेगी, सी-हेक्सागन, कर्तव्य पथ पर बाएं मुड़ेगी, रफी अहमद किदवई मार्ग तक सीधे जाएगी,  रफी अहमद किदवई से पहले यू-टर्न, जनपथ रोड पर बाएं मुड़ेगी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, पहले कट रोड से पहले यू टर्न होगी, जनपथ पर दाएं मुड़ेगी,  कर्तव्य पथ पर बाएं मुड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इंडिया गेट की ओर सीधे जाएं सी-हेक्सागन पर ट्रैफिक के विपरीत दाएं मुड़ेगी, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग पर दाएं,  सुब्रमण्यम भारती मार्ग पर बाएं,  मथुरा रोड,  लोधी रोड पर दाएं मुड़ेगी,  भीष्म पितामह मार्ग पर बाएं मुड़ें,  स्टेडियम एंट्रेंस रोड पर बाएं,  मेन स्टेडियम के बाहर खत्म होगी।  

ट्रैफिक को जरूरत के हिसाब से इन जगहों पर डायवर्ट किया जाएगा : फोर्थ एवेन्यू-भीष्म पितामह मार्-सेवा नगर फ्लाईओवर के नीचे जंक्शन, कोटला रेड लाइट, फोर्थ एवेन्यू पर सेवा नगर रेड लाइट, फोर्थ एवेन्यू पर मेहरचंद मार्केट रेड लाइट, सेकेंड एवेन्यू, जोर बाग कॉलोनी रोड,अरबिंदो मार्ग-लोधी रोड जंक्शन 8. 9. राजेश पायलट मार्ग-अमृता शेरगिल मार्ग जंक्शन, सुब्रमण्यम भारती मार्ग-मैक्स मुलर मार्ग जंक्शन, सुब्रमण्यम भारती मार्ग-महर्षि रमन मार्ग जंक्शन, सुब्रमण्यम भारती मार्ग-आर्च बिचोप मकारियोस मार्ग जंक्शन, लाला लाजपत राय मार्ग, नीला गुंबद, मथुरा रोड-भैरों रोड आदि।

सुबह 3:45 से 9:30 तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा
रूट वाली सड़कों पर सुबह 3:45 से सुबह 9:30 तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा, हालांकि, इमरजेंसी गाड़ियों का बिना रुकावट आना-जाना जारी रहेगा। रास्ते में पड़ने वाले जंक्शनों पर क्रॉस ट्रैफिक मूवमेंट की इजाजत होगी। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि लोग कितने हैं और कितनी संख्या में लोग आ रहे हैं। 

22 फरवरी को सुबह 3:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने घोषणा की है कि नई दिल्ली मैराथन 2026 में हिस्सा लेने वाले धावकों की सुविधा के लिए 22 फरवरी (रविवार) को मेट्रो सेवा सुबह 3:30 बजे से शुरू की जाएगी। 


इन लाइनों पर सुबह 3:30 बजे से 6:00 बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। इसके बाद नियमित रविवार के टाइमटेबल के अनुसार मेट्रो सेवा जारी रहेगी। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य रविवार की समय-सारणी लागू रहेगी। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि 22 फरवरी को नई दिल्ली मैराथन के मद्देनजर तीन प्रमुख लाइनों पर मेट्रो सेवाएं तय समय से पहले शुरू की जाएंगी। इनमें येलो लाइन, ब्लू लाइन और  वायलेट संचालित होने वाली शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed