फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Half dozen tough decisions of the delhi government to deal with pollution

प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार के ये रहे आधा दर्जन कड़े फैसले

Sat, 05 Dec 2015 05:16 AM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 05:16 AM IST
विज्ञापन
Half dozen tough decisions of the delhi government to deal with pollution

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की दिक्कत से निपटने के लिए एक साथ आधा दर्जन से अधिक कड़े फैसले लिए हैं। सबसे बड़ा फैसला है कि एक जनवरी से अपनी प्राइवेट गाड़ी (दुपहिया हो या चार पहिया) एक दिन छोड़कर ही सड़क पर दौड़ सकेंगे।

विज्ञापन


एक दिन विषम (ऑड नंबर) संख्या और दूसरे दिन सम (इवन नंबर) संख्या के वाहन सड़क पर चलेंगे। इसमें सार्वजनिक वाहन और आपातकालीन वाहन को छूट रहेगी। इससे अचानक सड़क पर गाड़ी की संख्या आधी हो जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली आपात उच्चस्तरीय बैठक में तय किया गया है कि एक जनवरी, 2016 से सम और विषम नंबर की गाड़ी का फैसला लागू करने का तरीका प्रधान परिवहन सचिव, पर्यावरण सचिव, मंडलायुक्त निकालेंगे, जिसमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह भी कम करेंगे दिल्ली का प्रदूषण

Half dozen tough decisions of the delhi government to deal with pollution

सरकार 8 दिसंबर को समीक्षा बैठक करेगी। जो दिक्कत लोगों को आएगी, उसके लिए बस व ट्रेन फ्रीक्वेंसी बढ़ाएंगे और स्कूल बसें किराए पर लेंगे।


मुख्य सचिव केके शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सर्दी में प्रदूषण बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि थर्मल पावर प्लांट के कारण प्रदूषण बढ़ता है जिसकी वजह से एक जनवरी से बदरपुर और राजघाट का थर्मल पावर प्लांट बंद करेंगे।

वहीं, यूपी के दादरी में चल रहे थर्मल पावर प्लांट की वजह से भी प्रदूषण हो रहा है। उसे बंद करवाने केलिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में आवेदन देंगे।

नो एंट्री का टाइम 10 बजे या 11 बजे करेंगे

Half dozen tough decisions of the delhi government to deal with pollution

बैठक में यह भी फैसला हुआ है कि केंद्र सरकार ने एक जनवरी, 2019 में वाहन का मानक यूरो-6 लागू करने का लक्ष्य रखा है लेकिन दिल्ली सरकार एक जनवरी, 2017 में ही उसे लागू करेगी।


मुख्य सचिव केके शर्मा ने बताया कि धूल के कारण भी प्रदूषण होता है। मुख्य सड़कों की सफाई एक अप्रैल, 2016 से मेकेनिकल (वैक्यूम क्लीनिंग) होगी तो सड़क किनारे या बीच में कच्ची जगह को घास या पौधे से ग्रीन करेंगे।

उन्होंने बताया कि सड़क पर माल ढोने वाले कॉमर्शियल वाहनों की 9 बजे एंट्री खुल जाती है जबकि प्राइवेट वाहन उस समय अच्छी खासी संख्या में होते हैं। इसलिए नो एंट्री का टाइम 10 बजे या 11 बजे करेंगे। इतना ही नहीं बॉर्डर पर घुसने वाले कॉमर्शियल वाहनों का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र जांच करने व धुआं दिखने वाले वाहनों की जांच की व्यवस्था होगी।

पढ़ लीजिए सारे फैसले एक नजर में

Half dozen tough decisions of the delhi government to deal with pollution

सम और विषम नंबर की गाड़ियां एक दिन छोड़कर एक दिन चलेंगी, सिर्फ सार्वजनिक परिवहन व आपातकालीन सेवा वाहनों को मिलेगी छूट।
वैक्यूम क्लीनिंग मशीन से साफ होंगी चौड़ी सड़कें।
बदरपुर व राजघाट का थर्मल पावर प्लांट एक जनवरी से होगा बंद।
यूपी के दादरी में थर्मल पावर प्लांट बंद किए जाने केलिए एनजीटी में याचिका डालेगी सरकार।
कॉमर्शियल माल वाहनों की नो-एंट्री 10 या 11 बजे तक होगी, पीयूसी प्रमाणपत्र की होगी जांच।
केंद्र सरकार ने देशभर में एक जनवरी, 2019 से यूरो-6 वाहन मानक तय किया है जो दिल्ली सरकार 2017 में ही लागू करेगी।
पीडब्ल्यूडी की सड़क किनारे बनाए गए एमसीडी की पार्किंग बंद की जाएंगी।
स्वच्छ दिल्ली मोबाइल ऐप में संशोधन करके धुआं देने वाले वाहन, कूड़ा जलाते फोटो खींचने और कार्रवाई करने के लिए होगा इस्तेमाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed