फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Half delhi have water crisis, in north-west Delhi water supply stopped

आधी दिल्ली में पेयजल संकट, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में जलापूर्ति बंद

Wed, 20 Jan 2016 01:40 AM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Half delhi have water crisis, in north-west Delhi water supply stopped

नई दिल्ली समेत आधी दिल्ली में मंगलवार से पेयजल संकट गहरा गया। कई दिनों तक भी लोगों को परेशानी से दो-चार होना पड़ेगा। यह स्थिति यमुना नदी के जल में अमोनिया का स्तर बढ़ने के चलते हुई है।

विज्ञापन


पानी में निरंतर अमोनिया की मात्रा बढ़ने के कारण दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद एवं चंद्रावल जल शोधक संयंत्रों ने काम करना बंद कर दिया। इन संयंत्रों से जुड़े इलाकों में अन्य संयंत्रों से भी पेयजल आपूर्ति करने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


जल बोर्ड के अनुसार मंगलवार सुबह यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा काफी अधिक हो गई। इसके चलते दो संयंत्रों ने पूरी क्षमता के साथ काम करना बंद कर दिया। यह स्थिति एक माह में दूसरी बार पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक एवं घरेलू कचरा यमुना नदी में

Half delhi have water crisis, in north-west Delhi water supply stopped

दरअसल, हरियाणा के पानीपत, समालखा एवं सोनीपत से बड़ी मात्रा में औद्योगिक एवं घरेलू कचरा यमुना नदी में छोड़ दिया है। इस कारण नदी के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई।


उधर, जल बोर्ड के वजीराबाद एवं चंद्रावल स्थित जल शोधक संयंत्र अमोनिया युक्त पानी को साफ करने में नाकाम हो गए। दोनों संयंत्रों से जुड़े नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, सेना अभियांत्रिकी सेवा क्षेत्र आदि में पेयजल आपूर्ति भी बंद हो गई है। इन क्षेत्रों में प्रधानमंत्री निवास, मंत्रियों एवं सांसदों के बंगले और केंद्र सरकार के अधिकांश कार्यालय भी शामिल हैं।

जल बोर्ड के मुताबिक यमुना नदी में मंगलवार सुबह अमोनिया की मात्रा सामान्य से काफी अधिक पाई गई जिसे काबू पाने में क्लोरिन भी नाकाम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed