फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hahnemann Day and program on acute stroke in delhi

Delhi: -हैनीमैन दिवस और एक्यूट स्ट्रोक पर कार्यक्रम, विशेषज्ञ बोले- समय से इलाज मिलने पर बच सकती है जान

Tue, 18 Apr 2023 12:58 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Apr 2023 12:58 AM IST
सार

एचएमएआई के अध्यक्ष डॉ.एके गुप्ता ने कहा कि स्ट्रोक ब्रेन अटैक है। जो या तो ब्रेन में ब्लड क्लॉट या ब्रेन हैमरेज (ब्रेन में ब्लीडिंग) के कारण होता है।

विज्ञापन
Hahnemann Day and program on acute stroke in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएमएआई ) दिल्ली राज्य शाखा ने डॉ. बीआर सुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, नानकपुरा, मोती बाग में हैनीमैन दिवस समारोह और एक्यूट स्ट्रोक पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने इस बीमारी पर अपनी राय प्रस्तुत की।

विज्ञापन


एचएमएआई के अध्यक्ष डॉ.एके गुप्ता ने कहा कि स्ट्रोक ब्रेन अटैक है। जो या तो ब्रेन में ब्लड क्लॉट या ब्रेन हैमरेज (ब्रेन में ब्लीडिंग) के कारण होता है। मुख्य वक्ता एवं डीएम (न्यूरो), यूनिट हेड, एक्शन बालाजी अस्पताल, पश्चिम विहार डॉ. राजुल अग्रवाल ने कहा कि ब्रेन हैमरेज के कारण स्ट्रोक में सिरदर्द इस्केमिक स्ट्रोक की अलग से मुख्य पहचान है। उन्होंने विस्तार से और सरल भाषा में स्ट्रोक के लक्षण, कारण, जांच, निवारक उपाय एवं निदान की जानकारी दी। स्ट्रोक पहचान के लिए तेजी से कार्य करना महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन

 

अगर पहले लक्षण के तीन घंटे के भीतर स्ट्रोक की पहचान और निदान हो जाता है। यह सबसे अच्छा आपातकालीन उपचार है। डॉ. गुप्ता ने जोर देते हुए कहा कि इसके बारे में जागरूकता और समय पर कार्रवाई से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर डॉ. प्रीतम सिंह, डॉ. नीरज पसरीचा, डॉ. गगनदीप सिंह, डॉ. सौरव अरोड़ा, डॉ. शालिनी कैला, डॉ. वरुण, डॉ. पूनम चबलानी ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह लक्षण देते हैं स्ट्रोक का संकेत
-हाथ-पांव में अचानक कमजोरी या सुन्न होना
-भ्रम, अस्पष्ट आवाज़, अचानक दृष्टि हानि
-चलने में कठिनाई, अचानक गंभीर सिरदर्द

इन लक्षणों से भी हो सकती है पहचान
-चेहरा: व्यक्ति को मुस्कराने के लिए कहना। क्या चेहरे का एक हिस्सा मुरझा जाता है
-आर्म्स: व्यक्ति को दोनों हाथों को ऊपर उठाने के लिए कहना। क्या एक हाथ नीचे की ओर जाता है
-आवाज़: व्यक्ति को एक साधारण वाक्यांश दोहराने के लिए कहना। आवाज अस्पष्ट है या अजीब है
-समय: अगर आपको ये लक्षण दिखाई दें। तुरंत कार्य करें। इसे एक आपात स्थिति मानकर कार्य करें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed