फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Had gone from 38 million four vans, many people suspected to be involved

38 करोड़ लेकर निकली थीं 4 वैन, गिरोह ने अंजाम दी सबसे बड़ी लूट

Fri, 27 Nov 2015 04:56 AM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 04:56 AM IST
विज्ञापन
Had gone from 38 million four vans, many people suspected to be involved

निजी सिक्योरिटी कंपनी एक्सिस बैंक का कैश एटीएम और बैंक की शाखाओं में इधर से उधर ले जाने का काम करती है। बृहस्पतिवार दोपहर विकासपुरी स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से कंपनी के कर्मचारी चार अलग-अलग वैन में 38 करोड़ रुपये लेकर ओखला स्थित दफ्तर के लिए निकले थे।

विज्ञापन


प्रदीप शुक्ला और विनय की वैन में 22.50 करोड़ रुपये थे। इनके साथ कंपनी के दो और कर्मचारी थे, लेकिन दोनों रास्ते में उतर गए। इसके बाद विनय और प्रदीप कैश लेकर ओखला के लिए निकल गए।

विज्ञापन


दोपहर करीब 3:30 बजे वैन ओखला मंडी के पास पहुंची तो विनय ने लघुशंका की बात कही। विनय के गाड़ी से उतरते ही प्रदीप वैन लेकर फरार होने लगा। प्रदीप को वैन ले जाता देखकर विनय ने उसके मोबाइल पर कॉल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक जब प्रदीप वापस नहीं लौटा तो हुआ शक

Had gone from 38 million four vans, many people suspected to be involved

प्रदीप ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस वाले उसे यहां रुकने नहीं दे रहे हैं, इसलिए वह कालकाजी मंदिर के पास से यूटर्न लेकर वापस आ रहा है। इधर, काफी देर तक जब प्रदीप वापस नहीं लौटा तो विनय ने कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी।


कुछ ही देर में कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में प्रदीप का नंबर भी स्विच ऑफ हो गया। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के दौरान पता चला है कि आठवीं पास प्रदीप शुक्ला यूपी के इलाहाबाद का रहने वाला है। देर रात तक पुलिस उसके बारे में और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही थी।

सिर्फ वैन चालक ने नहीं लूटी कैश वैन टीम ने मिलकर दिया अंजाम

Had gone from 38 million four vans, many people suspected to be involved

दिल्ली में हुई अब तक सबसे बड़ी कैश वैन लूट मामले में पुलिस ने आशंका जताई है कि वारदात को सिर्फ वैन चालक ने नहीं, बल्कि कई लोगों की टीम ने मिलकर अंजाम दिया है।

इसके पीछे किसी संगठित गैंग का हाथ होने की बात से इनकार नहीं किया जा रहा है। विकासपुरी से ओखला के बीच रास्ते में कैश वैन का पीछा किए जाने की बात से भी पुलिस ने इनकार नहीं किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोदी मिल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज में एक मिनी ट्रक, कार और बाइक कैश वैन का  पीछा करते दिख रही है। यह लोग कौन थे, इनका वारदात से कोई संबंध है या नहीं, फिलहाल इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने वैन के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाना शुरू कर दिया था। कुछ जगहों की फुटेज पुलिस को मिली भी थी, लेकिन पुलिस अधिकारी इसकी जानकारी देने से बचते रहे।

प्रदीप को पता था, वैन में लगा है जीपीएस सिस्टम

Had gone from 38 million four vans, many people suspected to be involved

सिस सिक्योरिटी कंपनी की जिस वैन से करोड़ों रुपये उड़ाए गए, उस वैन में जीपीएस सिस्टम लगा था। मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदीप इससे अच्छी तरह वाकिफ था।

उसे पता था कि अगर वह कैश वैन को ज्यादा दूर तक ले गया तो जीपीएस की मदद से पकड़ा जाएगा। इसकी वजह से उसने ओखला मंडी से एक किलोमीटर के दायरे में ही वैन से सारा कैश किसी दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर दिया।

पुलिस ने जब जीपीएस सिस्टम से छानबीन की तो पता चला कि वैन गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के पास लावारिस हालात में खड़ी है। एफएसएल की टीम ने वैन से कुछ सैंपल उठाए हैं। उसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

कैश मूवमेंट के दौरान बरती जा रही लापरवाही

Had gone from 38 million four vans, many people suspected to be involved

राजधानी में कैश वैन से करोड़ों रुपये उड़ाने के मामले में निजी सिक्योरिटी कंपनी की लापरवाही सामने आई है। बृहस्पतिवार को विकासपुरी से जब कैश लेकर वैन चली तो इसमें चार लोग मौजूद थे, लेकिन दो लोग रास्ते में उतर गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी रकम को दो लोगों की सुरक्षा पर छोड़ दिया गया। बार-बार इन कंपनियों को दिशा निर्देश जारी कर सुरक्षा बरतने के लिए कहा जाता है, लेकिन कंपनियां हमेशा लापरवाही बरतती हैं।

देर रात तक पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही थी कि प्रदीप का पुलिस वेरिफिकेशन हुआ था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed