{"_id":"6ac0f9e92693d53dbc07a0cf","slug":"gynecological-cancer-clinic-launched-at-gtb-hospital-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1565-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल में गायनी कैंसर क्लिनिक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल में गायनी कैंसर क्लिनिक शुरू
विज्ञापन
हर बुधवार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी क्लिनिक
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में महिलाओं को कैंसर की जांच, विशेषज्ञ सलाह और इलाज की सुविधा अब एक ही जगह मिल सकेगी। अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में विशेष गायनी ऑन्कोलॉजी क्लिनिक शुरू की गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार क्लिनिक हर बुधवार दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चलेगी। मरीज गायनी ओपीडी के कमरा नंबर 703 में इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं।
क्लिनिक में महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर की जांच और इलाज किया जाएगा। इनमें सर्वाइकल कैंसर, गर्भाशय कैंसर, अंडाशय का कैंसर और बाह्य जननांग (वल्वल) कैंसर शामिल हैं। इसके अलावा सर्वाइकल और स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कैंसर की पहचान शुरुआती चरण में होने पर समय पर उपचार शुरू करना संभव होता है। इस पहल से शाहदरा, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी और आसपास के इलाकों की महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्हें जांच और विशेषज्ञ सलाह के लिए दूर के अस्पतालों में जाने की जरूरत कम होगी।