{"_id":"6a381d0a3dbad993200196d2","slug":"gymnastics-coaching-to-start-soon-in-the-district-children-will-receive-training-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-125205-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जिले में जल्द शुरू होगी जिम्नास्टिक कोचिंग, बच्चों को मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जिले में जल्द शुरू होगी जिम्नास्टिक कोचिंग, बच्चों को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि जिले को जूनियर जिम्नास्टिक कोच मिल चुका है, जिसके बाद जल्द ही जिम्नास्टिक प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इससे अब जिले के खिलाड़ियों और बच्चों को जिम्नास्टिक सीखने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शुरुआती चरण में खिलाड़ियों को जिम्नास्टिक की बुनियादी तकनीकों और अभ्यास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षक बच्चों को शरीर का संतुलन, लचीलापन, फिटनेस तथा जिम्नास्टिक की प्रारंभिक गतिविधियों के बारे में जानकारी देंगे। वर्तमान में प्रशिक्षण बेसिक स्तर पर शुरू किया जाएगा। भविष्य में विभाग द्वारा जिम्नास्टिक के आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाने के बाद खिलाड़ियों को उन उपकरणों पर भी नियमित अभ्यास कराया जाएगा।
जिम्नास्टिक कोच की नियुक्ति से जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और अधिक से अधिक बच्चे इस खेल से जुड़ सकेंगे। खेल विभाग का प्रयास है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
-खुशवंत सिंह, जिला खेल अधिकारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हेमंत शर्मा