फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gym owner shoot by property dealer after stopped night party on roof

छत पर पार्टी करने से रोका तो जिम मालिक को मारी गोली, आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2019 01:21 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 04 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gym owner shoot by property dealer after stopped night party on roof
घायल जिम मालिक - फोटो : अमर उजाला
वसंतकुंज इलाके में प्रॉपर्टी डीलर ने शनिवार रात को जिम मालिक को गोली मार दी। घायल को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


जिम मालिक मोहित छाबड़ा (24) वसंतकुंज के कृष्णा ग्रीन अपार्टमेंट में परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहता है। जबकि आरोपी प्रॉपर्टी डीलर नीरज तीसरी मंजिल पर रहता है। छत कॉमन है और उस पर सभी जा सकते हैं। मोहित छाबड़ा अपने चार दोस्तों के साथ छत पर पार्टी कर रहा था।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे नीरज छत पर आया और शोर-शराबा बंद करने को कहा। इस बात पर उसकी मोहित से कहासुनी हो गई।  इसके बाद नीरज अपने घर में गया और पिस्टल ले आया। उसने मोहित के सिर में गोली मार दी। परिजन मोहित को पास में स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गोली मारने के बाद आरोपी अपने घर में जाकर बैठ गया। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है जब मोहित गार्ड से छत की चाबी मांग रहा था, तब भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।  

अवैध पिस्टल रखता था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, नीरज ने मोहित छावड़ा को जिस पिस्टल से गोली मारी है, वह अवैध है। नीरज के पास इसका लाइसेंस नहीं है। वह इस पिस्टल को लेकर अपार्टमेंट में घूमता रहता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी पिस्टल को कहां से लेकर आया था।


पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी नीरत छत पर आए दिन फायरिंग करता था। उसे पहले भी काफी बार मना किया गया था, मगर वह मानता नहीं था। हालांकि पुलिस को फायरिंग की बात कभी पता नहीं चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed