{"_id":"6288c78b0da5dd0e203ddbc4","slug":"gyanvapi-shivling-du-professor-ratanlal-disputed-statement-arrested-student-organisations-aisa-and-others-protest-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानवापी शिवलिंग: विवादित बयान देने वाले डीयू प्रोफेसर रतन लाल की गिरफ्तारी के बाद बवाल, छात्र संगठन कर रहे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानवापी शिवलिंग: विवादित बयान देने वाले डीयू प्रोफेसर रतन लाल की गिरफ्तारी के बाद बवाल, छात्र संगठन कर रहे प्रदर्शन
Sat, 21 May 2022 04:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 21 May 2022 04:35 PM IST
सार
कल रात से चल रहा प्रदर्शन शनिवार सुबह भी जारी रहा और अब भी छात्र संगठन दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट्स फैकल्टी में प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रोफेसर रतन लाल की गिरफ्तारी के खिलाफ डीयू के छात्र संगठनों का प्रदर्शन
- फोटो : शुभम बंसल
विस्तार
काशी के ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रतनलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर सेल ने शुक्रवार देर रात उन्हें गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी के बाद से आईसा समेत तमाम छात्र संगठन इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
कल रात से चल रहा प्रदर्शन शनिवार सुबह भी जारी रहा और अब भी छात्र संगठन दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट्स फैकल्टी में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उनके प्रोफेसर को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें रिहा किया जाए।
इसके साथ ही आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर प्रोफेसर की रिहाई के कैंपेन चल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग दिल्ली पुलिस से अपील कर रहे हैं कि प्रोफेसर रतनलाल को छोड़ दिया जाए। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की भी निंदा हो रही है।
विज्ञापन
साइबर सेल को मिली थी शिकायत
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उत्तरी जिला साइबर सेल को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत मिली थी। आरोप था कि उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में शिवलिंग को लेकर मजाक उड़ाया था। मंगलवार रात साइबर सेल ने प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शिकायत के मद्देनजर प्रोफेसर के खिलाफ तकनीकी साक्ष्य जुटाए और शुक्रवार रात उन्हें मौरिस नगर से गिरफ्तार कर लिया।