फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gyanvapi Shivling DU professor Ratanlal disputed statement arrested student organisations AISA and others protest in Delhi University

ज्ञानवापी शिवलिंग: विवादित बयान देने वाले डीयू प्रोफेसर रतन लाल की गिरफ्तारी के बाद बवाल, छात्र संगठन कर रहे प्रदर्शन

Sat, 21 May 2022 04:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 21 May 2022 04:35 PM IST
सार

कल रात से चल रहा प्रदर्शन शनिवार सुबह भी जारी रहा और अब भी छात्र संगठन दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट्स फैकल्टी में प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gyanvapi Shivling DU professor Ratanlal disputed statement arrested student organisations AISA and others protest in Delhi University
प्रोफेसर रतन लाल की गिरफ्तारी के खिलाफ डीयू के छात्र संगठनों का प्रदर्शन - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

काशी के ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रतनलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर सेल ने शुक्रवार देर रात उन्हें गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी के बाद से आईसा समेत तमाम छात्र संगठन इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कल रात से चल रहा प्रदर्शन शनिवार सुबह भी जारी रहा और अब भी छात्र संगठन दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट्स फैकल्टी में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उनके प्रोफेसर को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें रिहा किया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर प्रोफेसर की रिहाई के कैंपेन चल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग दिल्ली पुलिस से अपील कर रहे हैं कि प्रोफेसर रतनलाल को छोड़ दिया जाए। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की भी निंदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल को मिली थी शिकायत
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उत्तरी जिला साइबर सेल को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत मिली थी। आरोप था कि उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में शिवलिंग को लेकर मजाक उड़ाया था। मंगलवार रात साइबर सेल ने प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शिकायत के मद्देनजर प्रोफेसर के खिलाफ तकनीकी साक्ष्य जुटाए और शुक्रवार रात उन्हें मौरिस नगर से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed