फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gyandev ahuja says he will provide evidence of condoms found in jnu

'जेएनयू से रोज निकलते हैं 3 हजार कॉन्डम, दूंगा सबूत'

Tue, 01 Mar 2016 01:43 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
gyandev ahuja says he will provide evidence of condoms found in jnu

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रोजाना 3000 इस्तेमाल कॉन्डम और शराब की बोतलें व गर्भपात के इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन मिलने की बात कहकर चर्चा में आए बीजेपी के विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा है कि वो अपने इस बयान का सबूत जल्द ही सबके सामने पेश करेंगे।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के अनुसार राजस्थान के रामगढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि वो उन नेताओं में से नहीं हैं जो अपने बयान से पलट जाते हैं। वो अपने बयान पर कायम रहते हैं और इस मामले में एक प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे।
विज्ञापन


आहूजा बोले कि उन्होंने जो कुछ कहा उसका सुबूत भी देंगे। बता दें कि ज्ञानदेव आहूजा ने 22 फरवरी को अलवर की एक रैली जो देशद्रोहियों के खिलाफ थी में जेएनयू को लेकर बयान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उड़ा था खूब मजाक

gyandev ahuja says he will provide evidence of condoms found in jnu

ज्ञानदेव आहूजा ने अपने व‌िवादास्पद बयान में कहा था कि जेएनयू में रोजाना 4000 शराब की बोतलें, सिगरेट के 10 हजार फिल्टर, बीड़ी के 4000 टुकड़े, हड्डियों के छोटे-बड़े 50 हजार टुकड़े, चिप्स के 2000 रैपर्स, 3000 इस्तेमाल किए गए कॉन्डम, 500 इस्तेमाल किए गए गर्भपात के इंजेक्शन मिलते हैं।

इसके साथ ही ज्ञानदेव ने ये भी कहा था कि जेएनयू में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लड़के-लड़कियां नंगा नाचते हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें इसकी जानकारी कहां से मिली तो बोले कि वो प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी देंगे वहीं पहले उन्होंने बताया था कि इसकी जानकारी उन्हें वॉट्सऐप से मिली थी।

मालूम हो कि ज्ञानदेव के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिंचाई हुई थी और 'अबकी बार कॉन्डम गिनने वाली सरकार' नाम से ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर छाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed