{"_id":"5fc1d36d651ac57070440fbd","slug":"gyandeep-public-school-violates-orders-calls-junior-class-students-for-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: शासनादेश का उल्लंघन कर छोटे बच्चों को बुलाया स्कूल, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: शासनादेश का उल्लंघन कर छोटे बच्चों को बुलाया स्कूल, नोटिस जारी
Sat, 28 Nov 2020 10:04 AM IST
प्राची प्रियम
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/ रबूपुरा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/ रबूपुरा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बेसिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को आठवीं तक के बच्चों को स्कूल बुलाने पर रबूपुरा के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल को बंद कराया है। इस मामले में स्कूल को नोटिस भी जारी किया गया है। साथ ही एबीएसए ने बीएसए को रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन
वहीं, स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को झूठा करार दिया है। उधर, एबीएसए ने जेवर ब्लॉक के सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को नहीं बुलाने की चेतावनी दी है। प्रदेश सरकार ने कोरोना के कारण कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को ही स्कूल बुला सकते हैं। एबीएसए सुनीत दत्त मुद्गल ने बताया कि पिछले कई दिनों से रबूपुरा क्षेत्र के कई स्कूलों की शिकायत मिल रही थी। पता चला था कि 9 से 12 तक के साथ आठवीं तक के छात्रों को भी बुलाया जा रहा था। इसी के तहत शुक्रवार को निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
स्कूल में छोटे बच्चों को नहीं बुलाया गया था। शिक्षा विभाग के सभी आरोप झूठे हैं। नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में मानहानि की अपील की जाएगी।
-ईशनो कुमार शर्मा, प्रबंधक ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल