{"_id":"5c41f82bbdec2254606a5a8b","slug":"guy-start-to-steal-vehicle-to-take-care-of-girlfriends","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं उठा पा रहा था गर्लफ्रेंड का खर्चा, चोरी करने लगा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं उठा पा रहा था गर्लफ्रेंड का खर्चा, चोरी करने लगा वाहन
Fri, 18 Jan 2019 09:30 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए वाहन चुराने वाले गाजियाबाद के बुद्ध नगर, लोनी निवासी अमन और उसके साथी अंजाली कॉलोनी लोनी निवासी आकाश (20) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें व दो स्कूटी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चोरी के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है। अपराध शाखा के डीसीपी डॉ. जी रामगोपाल नायक के अनुसार, 17 जनवरी को सूचना मिली थी कि दो वाहन चोर चोरी की बाइक बेचने दिल्ली आएंगे। इंस्पेक्टर अरुण कुमार चौहान की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वे ड्रग्स लेने व शराब पीने के आदी है। गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने, ऐशोआराम की जिंदगी व नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात करते थे। अमन ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहा है। अमन की कई गर्लफ्रेंड हैं। आरोपी उनके खर्च उठाने के लिए वाहन चोरी करता था।
विज्ञापन