फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   guts of the battered woman punk

महिला की हिम्मत के आगे पस्त हुए बदमाश

Sat, 21 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
guts of the battered woman punk

दिल्ली के साउथ रोहिणी इलाके में तीन बदमाशों के हौसले उस समय पस्त हो गए, जब उन्होंने एक कारोबारी के घर मेें घुसकर उसकी पत्नी को बंधक बनाने का प्रयास किया। महिला बदमाशों से भिड़ गई और शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। भाग रहे बदमाशों में से एक को दुकानदार ने दबोच लिया। वह दुकानदार के सिर पर कट्टे के बट से हमला करने लगा। इसी दौरान चली गोली बदमाश को लगी। वह कट्टा वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बजरंग गोयल (35) सपरिवार रोहिणी सेक्टर तीन में रहता है। उसकी बवाना में प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी है। शनिवार दोपहर 12:30 बजे बजरंग की पत्नी कोमल घर में अकेली थी। इसी दौरान किसी ने घंटी बजाई। कोमल के पूछने पर उन लोगों ने बजरंग के बारे में पूछा और पैसे देने की बात कही।
विज्ञापन


कोमल के दरवाजा खोलते ही सामने खड़े दो बदमाशों ने उसका मुंह दबा दिया और उसे कमरे के भीतर खींचने लगे। कोमल ने बदमाशों का विरोध करते हुए उनसे भिड़ गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। खुद को घिरा हुआ देख बदमाश सीढ़ियों से उतरकर भागने लगे। घर के नीचे खड़े उनका तीसरा सहयोगी भी वहां से भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच रास्ते में चश्मे की दुकान करने वाले सिद्धार्थ (32) ने भाग रहे एक  बदमाश को दबोच लिया। सिद्धार्थ के पकड़ से भागने के लिए उसने सिर पर बट मारा। दोनों के बीच भिड़ंत में कट्टे से गोली चल गई और बदमाश के हाथ में लगी। जख्मी बदमाश कट्टा वहीं छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिद्धार्थ को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छु्ट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed