फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram to sohana highway construction budget

1727.55 करोड़ से बनेगा गुरुग्राम से सोहना तक हाईवे

Fri, 26 May 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 26 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
  gurugram to sohana highway construction budget
demo pic - फोटो : amar ujala

 गुरुग्राम-अलवर रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 248ए) पर गुरुग्राम से सोहना तक वाहन फर्राटे भरेंगे। इस योजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा  खाका तैयार किया गया है। योजना के मुताबिक सुभाष चौक पर मौजूदा फ्लाईओवर के नीचे से एक ओवरपास बनाया जाएगा और फाजिलपुर चौक से गांव बादशाहपुर के अंतिम छोर तक एलीवेटिड कोरिडोर का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन


बादशाहपुर गांव के बाद सोहना तक पांच फलाईओवर भी बनाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 1727.55 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इसके लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन, हुडा, पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों के अधिकरियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

 
एनएचएआई द्वारा तैयार करवाए गए इस परियोजना के प्रस्ताव के अनुसार इस परियोजना के दो पैकेज बनाए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों  से कहा कि वे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवरों तथा एलिवेटिड कोरिडोर की अलाइनमेंट मेट्रों की रेल लाइन से भी करें ताकि भविष्य में यदि कभी मेट्रों की लाईन बिछानी पड़े तो किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने अगली बैठक में दिल्ली मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को भी बैठक में बुलाने की हिदायत दी। बिजली तथा जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे इन दोनो पैकेजों के रास्ते में आने वाली सर्विसेज जैसे पेयजल आपूर्ति, सिवरेज, स्टॉर्म वॉटर तथा बिजली की लाईनों को शिफट करने की प्रक्रिया शुरू करवाएं। 

पहला चरण:
-राजीव चौक से गांव भौंडसी तक का बनाया गया है, जिसकी 9.28 किलोमीटर दूरी में 6 लेन की सड़क रहेगी और इस दूरी में तीन फुट ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। फुट ओवर ब्रिज इस्लामपुर राजकीय विद्यालय, युनिवल्र्ड तथा मालिबु टाउन के निकट बनाए जाने हैं। इसी दूरी में सुभाष चौक पर ओवर पास का निर्माण करने का प्रस्ताव है और जहां यह ओवर पास उतरेगा। वहीं से (फाजिलपुर चौक) से गांव बादशाहपुर के अंतिम छोर तक लगभग 4752 मीटर दूरी में एलिवेटिड कोरिडोर का निर्माण किया जाएगा। 06 लेन का यह कोरिडोर सिंगल पिलर पर बनेगा और मौजूदा 06 लेन की सड़क  भी उसके नीचे वाहनों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस प्रथम पैकेज पर लगभग 897.11 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।


दूसरा चरण:
-दूसरे चरण भौंडसी से शुरू होकर सोहना तक का बनाया गया है, जिसकी दूरी लगभग 12.7 किलोमीटर है। इस पैकेज में 05 फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव किया गया है, जिसमें मारुति कुंज के पास 6 लेन का, सिलानी परमिट लाईन के पास (बाई तरफ) केवल एक तरफ का तीन लेन का फलाईओवर, गांव घामड़ौज के पास (दाहिनी तरफ) एक तरफ का तीन लेन का फलाईओवर, गांव अलीपुर के निकट तथा विश्वविद्यालय क्षेत्र में 6-6 लेन के फ्लाईओवर बनाए जाने शामिल हैं। इस दूसरे पैकेज की दूरी में 13 कल्वर्ट भी आते हैं, जिनमें से तीन कल्वर्ट (पुलिया) का पुर्न निर्माण किया जाएगा और 10 कल्वर्टों की चौड़ाई बढाई जाएगी। यह दूसरा पैकेज लगभग 830.44 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed