{"_id":"589366f84f1c1b4a40e814f4","slug":"gurugram-to-delhi-anand-vihar-bus-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम से दिल्ली के आनंद विहार के लिए बस बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम से दिल्ली के आनंद विहार के लिए बस बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम रोडवेज से दिल्ली के आनंद विहार, बदरपुर और करोल बाग के लिए जाने वाली बसों को बिना किसी कारण के बंद कर दिया गया है। इसके कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बता दें कि गुरुग्राम से दिल्ली के आनंद विहार, बदरपुर, करोल बाग और उत्तम नगर द्वारका को जाने वाली बस सेवाओं को पूरी दूरी व पैसा मिलने के बाद भी बंद कर दिया गया है। इन बसों के बंद होने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इन रूटों पर ज्यादातर डीटीसी की बसें चलती हैं, जिनका कोई निर्धारित समय नहीं है। अलसुबह जल्दी जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज की ओर से कोई बस सेवा नहीं है। इस बारे में रोडवेज के महाप्रबंधक जयदीप कुमार का कहना है कि हमारी प्राथमिकता गुरुग्राम के लिए है। पहले गुरुग्राम की रूटों की कमी को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन