{"_id":"5e37e0fd8ebc3e4b5e217228","slug":"gurugram-tauru-mewat-woman-kidnapped-and-sexually-assaulted-for-4-months-by-7-seven-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः महिला का अपहरण कर सात लोगों ने चार महीने तक किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः महिला का अपहरण कर सात लोगों ने चार महीने तक किया सामूहिक दुष्कर्म
Mon, 03 Feb 2020 02:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
ब्यूरो, अमर उजाला, तावड़ू
ब्यूरो, अमर उजाला, तावड़ू
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 03 Feb 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू थाना क्षेत्र से एक विवाहिता का अपहरण कर चार महीने तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना का खुलासा 27 जनवरी को तब सामने आई जब पीड़ित महिला दुष्कर्मियों के चंगुल से छूटकर भागने में कामयाब हुई और अपने घर पहुंची।
विज्ञापन
घरवालों को जब सभी बातों की जानकारी हुई तो परिजन पीड़िता को लेकर तावड़ू थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि तीन सितंबर 2019 के दिन वह खेत से मिट्टी लेने गई थी। इसी दौरान कार सवार चार लोगों ने जबरन उसे कार में बैठा लिया और उसे दूर ले गए। पीड़िता जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
जब एक हफ्ते बाद भी महिला का पता नहीं चला तो परिजनों ने 12 सितंबर 2019 को गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया। अब चार महीने बाद 27 जनवरी को पीड़िता अपने घर पहुंची और अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म की पूरी घटना बताई।
उसने बताया कि अपहरण के बाद आरोपी उसे शिकरावा, उटावड़, हैदराबाद और धौज जैसी अलग-अलग जगहों पर लेकर गए और कुल सात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कई बार उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया। तावड़ू डीएसपी धर्मवीर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।