फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram sushant lok police station head and half dozen cops test corona positive, all send to home isolation

सुशांत लोक थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी पॉजिटिव, सभी को होम आइसोलेट किया गया

Fri, 26 Jun 2020 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 26 Jun 2020 05:29 PM IST
सार

- सभी को होम आइसोलेट किया गया, 13 और पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए
- पहले भी 67 पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित

विज्ञापन
Gurugram sushant lok police station head and half dozen cops test corona positive, all send to home isolation
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) नितिका गहलोत के पुलिसकर्मियों में कोरोना के मामलों में सुधार के दावों के बीच सुशांत लोक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इन सभी के संपर्क में आने वाले 13 और पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए हैं जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। यह पहला मामला है जब शहर के किसी थाने में इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) नितिका ने जिला उपायुक्त अमित खत्री के साथ संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जिले में कुल 67 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे और उनका मानेसर में इलाज हुआ। वर्तमान में मात्र आठ पुलिसकर्मी ही संक्रमित है और जल्द ही वे भी ठीक हो जाएंगे। इधर, उक्त जानकारी दी जा रही थी कि उधर सुशांत लोक थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी पॉजिटिव आने की सूचना आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के प्रमुख थाने में शुमार सुशांत लोक थाना प्रभारी की तीन दिन पहले तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्होंने व 6 अन्य पुलिसकर्मियों ने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया जिसमें बृहस्पतिवार को सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी को पुलिस स्टाफ क्वार्टर में होम आइसोलेट कर दिया गया। बताया जा रहा है, इन सभी के संपर्क में थाने व चौकी में नियुक्त 13 और पुलिसकर्मी आए थे, उनका भी सैंपल लिया गया है। थाने के अंदर इतनी संख्या में पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने कके बाद विभाग में भी हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाने को सैनिटाइज करवाने के साथ विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है। इससे पहले गुरुग्राम पुलिस एक इंस्पेक्टर की कोरोना के कारण मौत जो चुकी है जबकि 67 पुलिसकर्मी चपेट में आ चुके हैं। 


फरियादियों के आने पर फिलहाल लगाई रोक
थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद थाने को सैनिटाइज कराया गया है। थाने में फरियादियों के आने पर फिलहाल रोक लगा दी है। थाने के बाहर ही पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाकर लोगों को अपनी शिकायतें मेल के माध्यम से भेजने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed