{"_id":"5fae779e8ebc3e9be04ebe32","slug":"gurugram-sexual-assault-accused-family-threatens-victim-then-she-complaint-in-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म आरोपी के परिजनों ने पीड़िता को धमकाया, सीपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म आरोपी के परिजनों ने पीड़िता को धमकाया, सीपी से शिकायत
Fri, 13 Nov 2020 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Nov 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
केके राव गुरुग्राम पुलिस आयुक्त
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में महिला के साथ दुष्कर्म के एक मामले में आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता व उसके परिजनों को फोन करके मामला वापस लेने का दबाव बनाते हुए धमकी दी है। पीड़िता के परिजनों ने साक्ष्यों के साथ गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर केके राव से मामले की शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
उक्त मामले में दिल्ली के द्वारका थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम पुलिस को रिपोर्ट भेजी गई थी। दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक निजी बैंक में काम करती है।
विज्ञापन
उसकी पहचान हरियाणा पुलिस में तैनात एक हवलदार से थी। हवलदार ने साल 2017 के बाद से महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया था और बाद में धमकी दे रहा था। बाद में महिला ने परेशान होकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी, जिसे बाद में गुरुग्राम पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
अब आरोपी पक्ष पीड़िता व उसके परिजनों को मामला वापस लेने समेत अन्य तरह से धमका रहा है। पीड़िता ने गुरुग्राम पुलिस से इसकी शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।