फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram residents will be educate about rti

आरटीई को लेकर गुरुग्रामवासियों को करेंगे जागरूक

Sat, 18 Mar 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 18 Mar 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
gurugram residents will be educate about rti
- फोटो : demo

शहर के लघु सचिवालय सभागार में रविवार को सेवा का अधिकार (आरटीई) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त एससी चौधरी की मौजूदगी अहम रहेगी। इस दौरान गुरुग्राम के लोगों को सेवा का अधिकार विषय में विस्तार से बताया जाएगा।

विज्ञापन


इस सेमिनार का आयोजन हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग व मानव आवाज संस्था द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। आरडब्ल्यूए, व्यावसायिक-औद्योगिक संस्थानों, एनजीओ के प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


मानव आवाज संस्था के संयोजक अभय जैन ने बताया कि सेमिनार में हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के चार आयुक्त सरबन सिंह, सुनील कटियाल, डॉ. अमर सिंह और हरदीप कुमार भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जैन ने बताया कि हरियाणा सेवा का अधिकार नियम के तहत सभी सरकारी कार्यालयों द्वारा प्रदान की जाने वाली रोजमर्रा की जरूरी सेवाएं निश्चित अवधि में पूरा करने का प्रावधान है। यदि कोई अधिकारी व सरकारी कर्मचारी कानून के अनुसार तय अवधि में उस कार्य को पूरा नहीं करते हैं, तो उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। जैन ने कहा कि सूचना के अधिकार के विषय में अगर सभी जागरूक हो जाएं, तो भ्रष्टाचार स्वयं समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed