फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Policeman issued challan for driving without helmet

बिना हेलमेट बाइक चलाने पर पुलिसकर्मी का कटा चालान, ट्विटर पर की गई थी शिकायत

Sat, 21 Dec 2019 05:44 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 21 Dec 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Policeman issued challan for driving without helmet
बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते पुलिसकर्मी - फोटो : Social Media

गुरुग्राम में बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने पर शनिवार को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक पुलिसकर्मी का चालान काट दिया। पुलिस अधिकारियों ने बाइक सवार दोनों पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी है। डीसीपी ट्रैफिक हिमांशु गर्ग ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन



शुक्रवार को सेक्टर-44 के पास हुडा सिटी सेंटर की तरफ दो पुलिसकर्मी बाइक पर बिना हेलमेट पहने जा रहे थे। इस दौरान पीछे से गाड़ी में आ रहे राहुल यादव नामक शख्स ने दोनों पुलिसकर्मियों की फोटो खींचकर ट्विटर पर अपलोड कर दी। उसने गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए इन पर कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए चालक का चालान काटा और इसकी जानकारी ट्विटर पर अपडेट की। इससे पहले भी कई बार ट्रैफिक सिग्नल और गलत दिशा में वाहन चालने के आरोप में पुलिसकर्मियों के चालान काटे जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed