फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram police will patrol on bicycle

असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए साइकिल पर गश्त करेगी गुरुग्राम पुलिस

Tue, 10 Dec 2019 03:36 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 10 Dec 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
Gurugram police will patrol on bicycle
सांकेतिक तस्वीर
शहर की तंग गलियों में अब गुरुग्राम पुलिस साइकिल पर गश्त करेगी। प्रत्येक थाने में 2-2 बीट साइकिल उपलब्ध करवाई गई हैं।  पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से प्रत्येक थाने में पुलिसकर्मियों को साइकिल प्रदान की गई है। 
विज्ञापन


अनेक क्षेत्र ऐसे हैं जहां भीड़भाड़ अधिक होने के कारण पीसीआर वैन, राइडर प्रवेश नहीं कर सकती। इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी साइकिल पर गश्त करेंगे। इसके लिए प्रत्येक थाने में 2-2 साइकिल व 2-2 हेलमेट दिए गए हैं। 
विज्ञापन


सदर थाने में 5 साइकिल 5 हेलमेट दिए गए हैं।  बीट साइकिल पर तैनात पुलिसकर्मी को अपने साथ डंडा, नोटबुक, टॉर्च सहित अन्य सामान रखने का आदेश दिए हैं। 

केवाईसी के नाम पर महिला से एक लाख ठगे 

पेटीएम केवाईसी के नाम पर एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सुशांत लोक निवासी राजेंद्र कौर ने बताया कि 7 दिसंबर को फोन पर पेटीएम केवाईसी करवाने के लिए मैसेज आया था। 

मैसेज में केवाईसी नहीं करवाने पर अकाउंट बंद करने की चेतावनी दी गई थी। मैसेज में मदद के लिए एक नंबर भी दिया गया था। महिला ने बताया कि नंबर पर फोन करने पर आरोपी ने एक एप डाउनलोड करवाई। एप डाउनलोड होते ही उनके खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। कुछ ही देर में उनके खाते से करीब 1 लाख रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed