फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Police arrested one more person in connection with attack on a family

गुरुग्राम मारपीट मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार बोला- 'हमारी सुनवाई नहीं हो रही'

Mon, 25 Mar 2019 09:19 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Mar 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
Gurugram Police arrested one more person in connection with attack on a family
फाइल फोटो
नया गांव के भूपसिंह नगर में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद के बाद मुस्लिम परिवार की पिटाई के चौथे दिन पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने दूसरे आरोपी धीरेंद्र उर्फ लखन निवासी नया गांव को रविवार शाम को दबोच लिया था। 
विज्ञापन


वारदात के मुख्य आरोपी महेश को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक, धीरेंद्र डेयरी चलाता है। उसी ने सभी आरोपियों को कॉल कर बुलाया था। 
विज्ञापन


वहीं से सभी आरोपी लाठी डंडे लेकर हमला करने गए थे। सोमवार को आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।


हमारी सुनवाई नहीं हो रही, पुलिस कर रही एकतरफा कार्रवाई
आपको बता दें कि धुलंडी (फाग) वाले दिन भूप सिंह नगर में हुए खूनी संघर्ष के बाद नया गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि घटना बेहद निंदनीय है, लेकिन इसमें हमारे समुदाय के लड़कों को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही। उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। नया गांव के नंबरदार मदन सिंह ने बताया कि घटना में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी हमारे गांव के लड़कों से मारपीट की, जिसमें कई लड़के गंभीर रूप से जख्मी हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन इस मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रहा है जिन लड़कों के साथ मारपीट की गई है उनकी तरफ से पुलिस शिकायत दर्ज करने की बजाय उनके परिजनों को भी जबरदस्ती घरों से बुलाकर थाने में बिठा रही है।

पूर्व सैनिक रामपाल ने बताया कि इस पूरे संघर्ष में क्रिकेट खेलने के दौरान मामूली सा विवाद था, जिसे कुछ लोग सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे गांव को पीड़ित परिवार से सहानुभूति है, लेकिन पुलिस प्रशासन जांच के नाम पर गांव के लोगों को परेशान कर रहा है। इस मामले में मंगलवार को गांव में बैठक करने की तैयारी की गई है, जिसमें पुलिस प्रशासन से निर्दोष युवकों को छोड़ने की मांग की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed