{"_id":"5ccd35c6bdec220772688e56","slug":"gurugram-police-arrested-gangster-who-fired-at-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर फायरिंग, लूटपाट और हत्या के प्रयास का वांछित अपराधी धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर फायरिंग, लूटपाट और हत्या के प्रयास का वांछित अपराधी धरा गया
Sat, 04 May 2019 12:52 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 04 May 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
गुरुग्राम में एक साल पहले पुलिस टीम पर फायरिंग करने, हथियार दिखाकर लूटपाट व हत्या के प्रयास के वांछित अपराधी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा सोहना की पकड़ में आए बदमाश से पूछताछ में चार आपराधिक वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, 20 जून 2018 को सोहना चुंगी नंबर-1 के पास नाकाबंदी पर पुलिस टीम को देखकर फायरिंग की गई थी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सोहना पुलिस टीम ने आरोपी नूंह के गांव टांई निवासी सलीम पुत्र इलाहीबक्श के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ बीते छह सालों में हथियार दिखाकर लूटपाट व हत्या के प्रयास का संगीन मामला भी दर्ज है। इसे लेकर जिला अदालत ने आरोपी को वांछित घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देररात को अपराध शाखा सोहना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोहना कोर्ट के पास से आरोपी को दबोच लिया। एसीपी क्राइम शमशेर सिंह के मुताबिक आरोपी से कई और आपराधिक मामलों को लेकर पूछताछ की जा रही है।