{"_id":"590c75c64f1c1b3d0a442c9e","slug":"gurugram-municipality-sends-proposal-to-government-to-make-camera-museum","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरा म्यूजियम बनाने के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरा म्यूजियम बनाने के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 06 May 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
इसी भवन में कैमरा म्यूजियम बनाने को भेजा प्रस्ताव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-4 चक्करपुर गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को कैमरा म्यूजियम बनाने के लिए नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। निगम प्रशासन ने सरकार को प्रस्ताव भेजकर म्यूजियम बनाने की अनुमति मांगी है। इस म्यूजियम में कैमरे और फोटो आदि का संग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि डीएलएफ पेज-4 में कॉलोनाइजर ने एक सामुदायिक भवन बनाया था। इस पर चक्करपुर गांव के लोगों ने अपना हक जताना शुरू कर दिया। इसे लेकर डीएलएफ और ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
इस विवाद को खत्म करने के लिए ही नगर निगम ने इसे कैमरा म्यूजियम बनाने का फैसला किया है। इसका निर्माण कार्य जारी है। निगमायुक्त वी उमाशंकर ने एक प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा है ताकि उसे अमली जामा पहनाया जा सके।
विज्ञापन
कैमरा म्यूजियम फोटोग्राफी का केंद्र होगा। इसमें कई प्रकार की फोटोग्राफी, खासकर दुर्लभ फोटोग्राफी का भंडार होगा। इसका निर्माण करीब 15 सौ स्कावयर फिट में किया जा रहा है। इस म्यूजियम में मशहूर फोटोग्राफर रघुराय, कुलवंत राय और पाब्लो बर्थोलोमेन जैसे विभिन्न फोटोग्राफर के आर्य संग्रह का प्रदर्शन होगा। जानकारों का कहना है कि इस संग्रहालय के बन जाने से शहरवासियों को फोटोग्राफी से संबंधित विभिन्न जानकारियां भी मिल सकेंगी।