{"_id":"5f8ed8b48ebc3e9b9e6c647a","slug":"gurugram-man-who-shoot-inspector-arrested-in-encounter-wanted-to-establish-extortion-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः इंस्पेक्टर पर गोली चलाने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, हत्या के बाद ये काम करने की थी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रामः इंस्पेक्टर पर गोली चलाने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, हत्या के बाद ये काम करने की थी योजना
Tue, 20 Oct 2020 06:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 20 Oct 2020 06:01 PM IST
सार
- हत्या कर जिले में फैलाना चाहते थे सनसनी
- संदीप बडबासनी गैंग ने दी थी मारने की सुपारी
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में इंस्पेक्टर सोनू मलिक को गोली मारने वाले आरोपी को सोमवार देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पालम विहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान जींद के गांव कमास खेड़ा निवासी सोमवीर उर्फ चांद उर्फ डेविड उर्फ गोबिंद के रूप में हुई है। आरोपी को संदीप बडबासनी गैंग ने इंस्पेक्टर को मारने की सुपारी दी थी। हत्या कर वह क्षेत्र में सनसनी फैलाना चाहते थे ताकि जिले में अपनी हुकूमत चलाकर रंगदारी व फिरौती वसूल कर सकें। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोमवीर पर निरीक्षक की हत्या का प्रयास, हत्या, पुलिस की गाड़ी लूटने समेत पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
अपराध शाखा को सोमवार दोपहर को सूचना मिली कि सोमवीर बाइक पर धर्म कॉलोनी से मारुति ट्रॉला पार्किंग की तरफ जाएगा। टीम ने नाकेबंदी की। बाइक पर आ रहे सोमवीर को रुकवाने का प्रयास किया तो उसने पुलिस वैन में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक को मौके पर छोड़कर भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। इस दौरान सोमवीर ने एक राउंड फायर किया, जिसमें पुलिसकर्मी बच गए। पुलिस ने जब इसे घेर लिया तो यह दोबारा पुलिस पर फायर करने ही वाला था कि पुलिसकर्मी ने इसके पैर पर गोली मार दी जिसमें वह नीचे गिर गया। पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया।
पूछताछ में उसने बताया कि उसने 7 सितंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर पालम विहार में गोली चलाई थी। उसे संदीप बडबासनी गैंग ने सुपारी दी थी। वह गुरुग्राम में अपना सिक्का जमाना चाहता है।
संदीप की सोनू के परिवार के साथ पहले से रंजिश चली आ रही है। संदीप ने सोनू के चाचा की भी हत्या की थी। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से देसी पिस्तौल, 2 कारतूस समेत बाइक बरामद की है।