{"_id":"5fa53e9692cbc5686303b860","slug":"gurugram-lady-engineer-who-was-shot-inside-scorpio-died-after-being-on-ventilator-for-39-hours-killers-still-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 घंटे वेंटीलेटर पर रहने के बाद महिला इंजीनियर ने तोड़ा दम, कार के बाहर से गोली मारने वाले अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 घंटे वेंटीलेटर पर रहने के बाद महिला इंजीनियर ने तोड़ा दम, कार के बाहर से गोली मारने वाले अब भी फरार
Fri, 06 Nov 2020 05:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 06 Nov 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में जिस महिला इंजीनियर को कार में मारी गोली उसकी 39 घंटे बाद हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में गोली लगने से घायल हुई महिला इंजीनियर पूजा शर्मा (26) ने 39 घंटे वेंटीलेटर पर रहने के बाद गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
मामले में अब पुलिस मृतक के दोस्त सागर की मदद से स्केच बनवाने में जुटी है। पुलिस ने आसपास क्षेत्र में लगे करीब 10 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात की फुटेज होने के कारण इनमें केवल वाहनों की हेडलाइट जलती नजर आ रही है। इससे भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) धीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पूजा शर्मा व सागर मनचंदा के कार्यस्थल पर भी पुलिस ने दौरा किया। इस दौरान दोनों के बारे में जानकारी हासिल की। यहां पूछताछ के बाद ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा जिसमें उनकी किसी से रंजिश हो।
विज्ञापन
इसके अलावा परिवार वालों से बातचीत में भी ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ऐसे में रंजिश में वारदात को अंजाम देने का कोण सामने नहीं आया है। अब मामले में लूट के इरादे से वारदात को अंजाम देने के कोण से जांच की जा रही है।
मामले की जांच के सेक्टर-40, सोहना समेत तीन अपराध शाखा को जांच के लिए लगाया गया है। थाना पुलिस की दो टीमें मामले की जांच कर रही हैं। फिल्हाल ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा है जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान मास्क लगाने के साथ हेलमेट भी पहने हुए थे।
गौरतलब है कि मूल रूप से रुड़की उत्तराखंड के राम नगर निवासी सेक्टर-40 में रहते हैं और विप्रो कंपनी में इंजीनियर हैं। उनकी सहकर्मी छत्तीगढ़ निवासी पूजा शर्मा 3 नवंबर को उनके घर आई औथी। रात को खाना खाने के बाद दोनों कार से घूमने के लिए गए थे।
वापस आते वक्त सागर सेक्टर-65 में लिया अपना फ्लैट दिखाने के लिए पूजा को लेकर गया था। सेक्टर-65 से आते वक्त पूजा गाड़ी चलाने लगी। जब वह गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर पहुंचने वाली थी तो एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाड़ी के शीशे नीचे करने को कहा।
आरोपियों ने पहले एक फायर किया जिसमें गोली गाड़ी के शीशे पर लगी। इस पर पूजा ने मौके से गाड़ी भगाने का प्रयास किया जिसके बाद आरोपियों ने पूजा पर गोली चला दी। गोली पूजा के सिर पर लगी जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद सागर पूजा को घायल अवस्था में मेदांता अस्पताल लाया जहां पूजा ने इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया।