फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Kherki Daula Toll Plaza employee carried on the bonnet of a speeding car

गुरुग्राम: टोल मांगने पर कार चालक ने कर्मचारी को बोनट पर घसीटा 

Thu, 27 Jun 2019 10:42 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 27 Jun 2019 10:42 PM IST
सार

 -सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

विज्ञापन
Gurugram Kherki Daula Toll Plaza employee carried on the bonnet of a speeding car
टोल प्लाजा पर कार को रोकते टोलकर्मी - फोटो : ANI

विस्तार

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर कार चालकों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार सुबह कार सवार दो युवकों ने टोल मांगने के विवाद के बाद टोल प्रवक्ता और कर्मचारी कृपाल सिंह को कार के बोनट पर करीब 200 मीटर तक घसीटा।

विज्ञापन


जब टोलकर्मी के सड़क पर गिर गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारी के बयान पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गाड़ी कन्हई गांव के अजीत सिंह के नाम से पंजीकृत है। आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


टोल प्रबंधन के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह 11.57 बजे मानेसर से गुरुग्राम की ओर एक कार टोल के लेन नंबर-19 पर पहुंची। महिला टोलकर्मी ने जब चालक से टोल मांगा तो उसने खुद को स्थानीय बताया। महिला टोलकर्मी की ओर से आरसी व डीएल मांगने पर कार चालक के बगल में बैठा युवक गुस्से में गाड़ी से नीचे उतरा और बूम बैरियर उठाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ड्यूटी पर तैनात टोल के मीडिया प्रभारी व कर्मचारी कृपाल सिंह दो अन्य कर्मियों के साथ कार के आगे पहुंचे। आरोपी कार चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय कृपाल सिंह के आगे से निकाली इससे वह कार के बोनट पर लटक गए। कार चालक ने करीब 200 मीटर तक इसी तरह बोनट पर टोल कर्मी को घसीटा। ब्रेक लगाने पर आरोपी सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी कार चालक तेजी से गाड़ी भगाकर ले गया। 


घटना के बाद टोल प्रबंधन की ओर से खेड़कीदौला थाना पुलिस को शिकायत दी गई जिसमें गाड़ी नंबर की जांच में कन्हई गांव निवासी अजीत सिंह के नाम से पंजीकरण सामने आया है। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी युवक रामपुरा गांव से संबंध रखते है। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed