{"_id":"5f81e8ac0f9e307a047c8e75","slug":"gurugram-health-department-busted-fetus-sex-screening-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का किया पर्दाफाश, दिल्ली के मेडिकल सेंटर में चल रहा था अवैध कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम : स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का किया पर्दाफाश, दिल्ली के मेडिकल सेंटर में चल रहा था अवैध कारोबार
Sat, 10 Oct 2020 10:30 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली व गुरुग्राम में सक्रिय भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। महिलाओं को दिल्ली के नांगलोई स्थित एक निजी मेडिकल सेंटर में ले जाकर भ्रूण लिंग जांच की जाती थी। इसके लिए 40 से 50 हजार रुपये तक लिए जाते थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने गिरोह में शामिल सभी लोगों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। इससे पहले 24 व 27 अगस्त को जिला स्वास्थ्य विभाग ने झज्जर स्थित बहादुरगढ़ से भ्रूण लिंग जांच गिरोह को पकड़ा था।
विज्ञापन
गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग को कुछ दिन पूर्व जानकारी मिली थी कि
गुरुग्राम में सक्रिय गिरोह 40 से 50 हजार रुपये लेकर लिंग जांच कराता है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने कार्रवाई के लिए एक टीम गठित की। टीम में पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. निकिता यादव, डॉ. दीपांशु सैनी व मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमनदीप शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला को नकली ग्राहक बनकर एक महिला दलाल से संपर्क साधा। उसने गर्भवती महिला को 40 हजार रुपये लेकर लिंग जांच करने की बात कही।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड के लिए दिल्ली बुलाया :
इसके लिए दलाल ने महिला को दिल्ली के नांगलोई स्थित सत्यवती मेडिकल सेंटर में बुलाया। शनिवार को नकली ग्राहक बनी महिला दलाल द्वारा बताए गए दिल्ली के नांगलोई स्थित पते पर पहुंच गई। इस दौरान गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद थी। दलाल महिला को लेकर सत्यवती मेडिकल सेंटर के अंदर ले गई, जहां जांच के बाद महिला को गर्भ में लड़का होने की बात बताई गई।
जांच के बाद जैसे ही महिला बाहर निकली, उसने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद फौरन स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिकल सेंटर के अंदर गई, जहां से अल्ट्रासाउंड करने वाली महिला डॉक्टर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तब तक दिल्ली पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रासाउंड मशीन समेत अन्य उपकरणों को सील कर दिया और सभी आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।