गुरुग्रामः लूट में असफल बदमाशों ने कार के बाहर से मारी महिला इंजीनियर को गोली, शीशा तोड़ते हुए सिर में जा लगी
- सेक्टर-65 में हुई वारदात, सेक्टर-65 व अपराध शाखा की टीम जांच में जुटी
- रंजिश में वारदात को अंजाम देने के कोण से भी पुलिस कर रही जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम दोस्त के साथ सेक्टर-65 गई महिला इंजीनियर को लूट में असफल बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के दोस्त ने उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल का कहना है कि मामले की जांच में अपराध शाखा सेक्टर-40 को भी लगाया गया है। मामले को रंजिश के कोण से भी जांचा जा रहा है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी, जिसके बाद पूरी वारदात का खुलासा हो सकेगा।
मूल रूप से रुड़की उत्तराखंड के राम नगर निवासी सागर मनचंदा ने बताया कि वह सेक्टर-40 में किराए पर रहते हैं और विप्रो कंपनी में इंजीनियर हैं। 3 नवंबर को उनकी दोस्त सहकर्मी पूजा शर्मा उनसे मिलने के लिए आई थी।
रात को सेक्टर-31 मार्केट में खाना खाने के बाद वह गाड़ी से घूमने के लिए चले गए। खेड़कीदौला टोल पार करने के बाद वह पूजा को सेक्टर-65 में अपना एम3एम की सोसायटी में बुक किया गया फ्लैट दिखाने के लिए ले गए।
यहां से वापस आते वक्त पूजा गाड़ी चलाने लगी। जब वह गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर पहुंचने वाले थे कि एक बाइक पर जा रहे तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें रुकवा लिया। एक युवक ने उन्हें बंदूक की नोक पर लेते हुए गाड़ी का शीशा नीचे करने को कहा।
शीशा नीचे नहीं किया तो युवक ने गोली चला दी। यह गोली शीशा तोड़ते हुए निकल गई। इस पर पूजा ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया तो आरोपी ने एक और फायर कर दिया जिसमें गोली पूजा के सिर पर लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस पर वह गाड़ी को मौके से लेकर मेदांता अस्पताल ले आया जहां पूजा को गंभीर हालत में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर लिया।
एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि आरोपियों के फरार होने के बाद सागर ने गाड़ी को लॉक कर दिया और वह अंदर से ही ड्राइविंग सीट पर पूजा के उपर बैठ गया और तुरंत मेदांता अस्पताल आ गया। फिल्हाल घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले की जांच के लिए सेक्टर-65 थाना पुलिस के साथ अपराध शाखा सेक्टर-40 को लगाया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली गई है। मामले में लूट में असफल होने व पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम देने के कोण से जांच शुरू कर दी गई है।