चाकू के बल पर कई महीने से 13 साल की बेटी से दुष्कर्म कर रहा था पिता, मां ने करवाया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। सगे पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पिता बीते कई माह से चाकू के बल पर हैवानियत कर रहा था।
आखिरकार हिम्मत दिखाकर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो समेत जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरों में साफ-सफाई का काम करती है। उनका पति कोई काम नहीं करता वह गांजे के नशे में रहता है। काम पर जाने के बाद उनकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली रहती है। इस दौरान उसके पति ने चाकू के बल पर कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि रात को भी उसका पिता जान-बूझकर उसे दूसरे कमरे में सुलाता था। जब पीड़िता की मां सो जाती तो मौका पाकर वह कमरे में आता और डरा धमकाकर गंदा काम करता।
आरोपी बीते कई माह से हैवानियत कर रहा था, आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर इतना डरा धमका रखा था कि वह अपनी मां को भी नहीं बता पाई।
मंगलवार रात को जब आरोपी ने हैवानियत की तो बुधवार को पीड़िता ने हिम्मत करके अपनी मां को आपबीती सुना दी। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।