फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram: Country's first spiritual forest opens in the Aravallis.

गुरुग्राम: अरावली में खुला देश का पहला आध्यात्मिक वन, देशभर में ऐसे 24 तीर्थंकर वनम् स्थापित करने की योजना

Sun, 04 Oct 2026 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Oct 2026 06:51 AM IST
सार

हरियाणा सरकार के वन विभाग के साथ हुए एमओयू के तहत आवंटित सरकारी वन भूमि पर इस तीर्थंकर वनम् को विकसित किया गया है। 

विज्ञापन
Gurugram: Country's first spiritual forest opens in the Aravallis.
गुरुग्राम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) गुरुग्राम चैप्टर फाउंडेशन द्वारा अरावली की पहाड़ियों में स्थापित देश के पहले तीर्थंकर वनम् का उद्घाटन किया। हरियाणा सरकार के वन विभाग के साथ हुए एमओयू के तहत आवंटित सरकारी वन भूमि पर इस तीर्थंकर वनम् को विकसित किया गया है। 

विज्ञापन


उद्घाटन के अवसर पर मंत्री ने परिसर का भ्रमण किया और पौधरोपण भी किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राव नरबीर सिंह ने जीतो की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह प्रयास समाज को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई प्रेरणा देगा। 
विज्ञापन


जीतो एनवायरनमेंट एंड सस्टेनिबिलिटी के चेयरमैन आनंद चोरडिया ने बताया कि जैन समाज के 24 तीर्थंकरों का स्मरण करते हुए देशभर में ऐसे 24 तीर्थंकर वनम् स्थापित करने की योजना है, जिसकी शुरुआत गुरुग्राम से की गई है। गुरुग्राम के इस परिसर में 24 विशेष ध्यान स्थल बनाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक स्थल जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से एक को समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed