फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram building collapsed Deputy Commissioner hand over the inquiry to SDM

जमींदोज जिंदगियां: उल्लावास हादसे की जांच उपायुक्त ने एसडीएम को सौंपी, सील होंगी अवैध बिल्डिंग

Fri, 25 Jan 2019 06:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Jan 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
Gurugram building collapsed Deputy Commissioner hand over the inquiry to SDM
बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम जिला प्रशासन उल्लावास में बिल्डिंग के गिरने के हादसे के कारणों का पता लगा कर इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इस संबंध में जिला के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने इलाके के एसडीएम संजीव सिंगला को जांच करने के आदेश दिए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद एसडीएम सिंगला ने बताया कि राहत कार्य खत्म होने के बाद वह जांच शुरू करेंगे। इस दौरान वह मालूम करेंगे कि धराशायी हुई बिल्डिंग नियमों को ताक पर रखकर कैसे बनाई गई। इसके अलावा वह यह भी पता करेंगे कि इस बिल्डिंग के निर्माण को रोकने की किस विभाग की जिम्मेदारी थी और उस विभाग ने बिल्डिंग का निर्माण रोकने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए। उनके अनुसार वह जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर उन्होंने कहा कि उल्लावास एवं अन्य गांवों में नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई बिल्डिंगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसी बिल्डिंगों को सील भी किया जाएगा। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे। दरअसल उल्लावास में घटनास्थल के आसपास काफी बिल्डिंग नियमों को ताक पर रखकर बनी हुई हैं।  यह बिल्डिंग चार से पांच मंजिला बनी हुई हैं, जबकि  तीन मंजिला तक ही बनाई जा सकती हैं। उधर घटनास्थल का जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने भी मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने राहत कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द मलबे में फंसे लोगों को निकालने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed