फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Asha workers took out huge rally gherao mla office, many roads jam

आशा कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकालकर किया विधायक कार्यालय का घेराव, कई रास्ते जाम

Fri, 21 Aug 2020 04:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 21 Aug 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Asha workers took out huge rally gherao mla office, many roads jam
आशा कार्यकर्ताओं का गुुरुग्राम विधायक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन दिनोंदिन व्यापक होता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विशाल रैली निकाली और गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान जिले भर से करीब 500 से ज्यादा आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन


आशा कार्यकर्ताओं की रैली की सूचना पहले से ही प्रशासन को थी, जिसको देखते हुए आशा कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी विधायक कार्यालय के बाहर तैनात कर दिए गए थे।
विज्ञापन


रैली जैसे ही विधायक कार्यालय पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने चारों तरफ कार्यालय को घेर लिया और बैरिकेडिंग लगाकर आशा कार्यकर्ताओं को विधायक कार्यालय के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और विधायक कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा वर्कर एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष मीरा देवी की अगुवाई में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक विधायक से मुलाकात नहीं होगी वह कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी रहेंगी। 

मीरा देवी के मुताबिक पिछले 2 सप्ताह से भी ज्यादा समय से चल रही आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल अब और भी ज्यादा व्यापक होगी।

मालूम हो कि वेतन भत्ते में बढ़ोतरी, कोविड-19 भत्ता दिए जाने व खुद तथा परिवार को निशुल्क इलाज की सुविधा दिए जाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर पिछले 2 सप्ताह से भी ज्यादा समय से आशा कार्यकर्ता हड़ताल कर रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed