फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram antigen kits are thrown outside cmo office in garbage after use

गुरुग्रामः सीएमओ कार्यालय के बाहर कचरे में बिखरी मिली एंटीजन किट

Mon, 20 Jul 2020 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी सुदर्शन झा, अमर उजाला, गुरुग्राम
सुदर्शन झा, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Jul 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Gurugram antigen kits are thrown outside cmo office in garbage after use
एंटीजन किट इस्तेमाल के बाद लापरवाही से कचरे में पड़े हुए - फोटो : सुदर्शन झा

गुरुग्राम में कोविड-19 की जांच के बाद उपयोग में लाई गई एंटीजन किट का स्वास्थ्य विभाग द्वारा उचित निस्तारण नहीं किया जा रहा है। स्थिति यह है कि रविवार को उपयोग में लाई गई एंटीजन किट पुराने नागरिक अस्पताल परिसर में बिखरी मिलीं।

विज्ञापन


हालांकि, इस संदर्भ में पूछे जाने पर विभागीय अधिकारियों ने सुरक्षात्मक लहजे में जवाब देते हुए कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट रूम की सफाई के दौरान ले जाते समय एंटीजन किट बिखर गई थीं, जिनका सही तरीके से निस्तारण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के दौर में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण पर की जाने वाली लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड-19 की जांच में इस्तेमाल की गई रैपिड एंटीजन किट के निस्तारण को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सीएमओ कार्यालय के बाहर इस तरह से एंटीजन किट बिखरी पड़ी हैं तो सोहना व पटौदी के उपमंडल अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट की क्या स्थिति होगी। एक तरफ तो स्वास्थ्य विभाग लोगों को सफाई और स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहा है।

वहीं दूसरी ओर सरकारी अस्पताल में ही बायो मेडिकल वेस्ट खुले में फैला मिला। खासतौर पर कोरोना की जांच में प्रयोग होने वाली एंटीजन किट/ग्लब्स का इस्तेमाल के बाद इधर उधर बिखरा होना लोगों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। रविवार को पुराने नागरिक अस्पताल में बड़ी संख्या में बायो मेडिकल वेस्ट व कोरोना जांच में इस्तेमाल की गई एंटीजन किट बिखरी हुई दिखी। 


बायो मेडिकल वेस्ट रूम खाली करने के दौरान बायोटेक कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही से एंटीजन किट रूम के बाहर बिखर गई थी। जल्द ही कर्मचारियों को बोलकर सुरक्षित ढंग से वहां सफाई कराने के बाद उस जगह को सैनिटाइज किया जाएगा। - वीरेंद्र यादव, सीएमओ गुरुग्राम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed