गुरुग्राम शूटआउटः मौत से पहले जज के बेटे का दिमाग हो गया था निष्क्रिय, हिसार में होगा अंतिम संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्केट में 13 अक्तूबर को गनमैन महिपाल द्वारा गोली मारने के 10 दिन बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश कृष्ण कांत के बेटे ध्रुव (17) ने मंगलवार अल सुबह करीब 3 बजे अंतिम सांस ली।
अंतिम सांस लेने से पहले परिजनों ने ध्रुव के अंगदान कर दिए। जिसमें किडनी व लीवर ही दान हो पाए। स्थिति में सुधार नहीं होने और डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित करने के साथ इसकी सूचना परिवार को दी।
सोमवार रात को ही न्यायधीश कृष्णकांत मेदांता अस्पताल पहुंच गए थे और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद देर रात 11 बजे के बाद ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। ध्रुव के देहांत के साथ ही गनमैन महिपाल की मुसीबत बढ़ सकती है।
शव को मेदांता अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। बुधवार सुबह परिजन शव लेकर पैतृक निवास हिसार रवाना होंगे, जहां दोपहर को ध्रुव के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. पवन चौधरी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दीपक माथुर व मेडिकल ऑफिसर डॉ. युद्धवीर सिंह ने बताया कि ध्रुव को तीन गोली लगी थी।
बुधवार सुबह परिजन शव लेकर पैतृक निवास हिसार रवाना होंगे
जिसमें से दो गोली सिर से आरपार हुई थी। जबकि एक गर्दन में है। गर्दन व कमर पर चोट के निशान मिले हैं। इलाज के दौरान कुछ जख्म भर चुके थे। उपचार के दौरान उसके सिर का ऑपरेशन किया गया था। दिमाग ने काम करना पहले ही छोड़ दिया था। किडनी व लीवर अंगदान किया जा चुका है। आंख खराब होने के कारण नेत्रदान नहीं किया जा सका।
बता दें कि 13 अक्तूबर दोपहर को न्यायधीश कृष्ण कांत की पत्नी रितु व उनका बेटा ध्रुव होंडा सिटी गाड़ी से गांव घाटा के डॉग फार्म से सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्केट में गए थे। गाड़ी न्यायधीश का गनमैन महिपाल चलाकर ले गया था।
यहां किसी बात पर गुस्से में आकर गनर महिपाल ने उनके साथ पिटाई करते हुए गोलियां चला दी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रितु ने 13 अक्तूबर की देर रात दम तोड़ दिया था जबकि ध्रुव को गंभीर अवस्था में मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के 10 दिन बाद मंगलवार अल सुबह ध्रुव ने दम तोड़ दिया।