फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram 9 year old boy found half naked in empty plot police suspect he was sodomized

शरीर पर थे चोट के निशान और कटे थे बाल, अर्धनग्न अवस्था में मिला था नौ साल के बच्चे का शव

Sat, 04 Jan 2020 04:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Jan 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
gurugram 9 year old boy found half naked in empty plot police suspect he was sodomized
सांकेतिक तस्वीर

गुरुग्राम के मानेसर के गांव नाहरपुर में खाली प्लॉट के पास 9 वर्षीय बच्चे का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


जांच में बच्चे के सिर के बाल कटे और शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस को आशंका है कि बच्चे के साथ कुकर्म और जादू-टोना किया गया है। हालांकि पुलिस अभी इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन


फिलहाल मृतक की पहचान कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो बच्चा गुरुवार रात से ही घर से संदिग्ध हालात में गायब हो गया था, परिजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि गांव नाहरपुर स्थित शराब के ठेके के पास खाली प्लॉट पर बच्चे का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद एसीपी मानेसर समेत मानेसर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात को ही बच्चा गायब हो गया था।

काफी देर तक ढूंढने का प्रयास करने के बाद परिजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और सोने चले गए। शुक्रवार शाम को पुलिस की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की।

 शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे के शरीर के अलावा सिर पर चोट के निशान हैं। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई।

हालांकि पुलिस अभी कुकर्म की बात की पुष्टि नहीं कर रही। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

थाना प्रभारी सत्येंद्र के मुताबिक, बच्चे के सिर के बाल कटे मिले। आशंका जताई जा रही है कि उसे जादू-टोने के लिए ले जाया गया होगा। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को युवक ले जाता दिख रहा है। पुलिस को शक है कि बच्चा उसे जानता होगा। घटनास्थल से कुछ दूरी पर कपड़े मिले हैं। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed