फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guru Tegh Bahadur Centenary Celebration to conclude at Red Fort on December 14

Delhi NCR News: लाल किले पर 14 दिसंबर को होगा गुरु तेग बहादुर शताब्दी समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी के समापन समारोह 14 दिसंबर को लाल किले पर आयोजित होगा। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। कालका और काहलों ने बताया कि शताब्दी के समापन को लेकर अक्तूबर से दिसंबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन समारोह को भी ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। दिल्ली सरकार के समारोह में भागीदार बनने पर कमेटी ने उसका स्वागत करने की बात कही। समापन समारोह की तैयारियों के तहत गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में सहज पाठों की श्रृंखला शुरू की गई। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। सहज पाठों की संपूर्णता और भोग 14 दिसंबर को गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में डाला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed