{"_id":"58c10dcf4f1c1bd87edc3f00","slug":"gurmehar-kaur-takes-on-randeep-hudda-clarification-over-his-tweet-on-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणदीप हुड्डा ने जब दी अपने ट्वीट पर सफाई तो गुरमेहर कौर ने ऐसे ली उनकी चुटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणदीप हुड्डा ने जब दी अपने ट्वीट पर सफाई तो गुरमेहर कौर ने ऐसे ली उनकी चुटकी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Mar 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
रणदीप की सफाई पर गुरमेहर की चुटकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर द्वारा एबीवीपी के खिलाफ चलाए गए सोशल मीडिया कैंपेन के विरोध में जिस तरह से राजनीति, खेल व सिनेमा जगत के लोगों ने ट्वीट्स किए थे उसी तरह लोग अब उनपर पछता भी रहे हैं।
विज्ञापन
पहले क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने गुरमेहर पर किए अपने ट्वीट पर सफाई दी और अब अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने ट्वीट के लिए कहा कि उन्हें थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए थी। इसी बीच रणदीप की सफाई पर गुरमेहर ने उनकी चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है।
विज्ञापन
बता दें कि रणदीप ने बुधवार को कहा था कि उन्हें डीयू छात्रा गुरमेहर कौर पर ट्वीट करते समय सावधानी बरतनी चाहिए थी। इस पर गुरमेहर ने ट्वीट कर हुड्डा को जवाब दिया, 'मैंने ट्वीट नहीं किया, मेरे हाथों ने ऐसा किया।'
विज्ञापन
"I didn't tweet my hands did" https://t.co/K5EHmTlJbe
— Gurmehar Kaur (@mehartweets) March 8, 2017