फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth's Body Found in Container

Gurugram News: कंटेनर से मिला युवक का शव

Thu, 07 May 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth's Body Found in Container
नूंह। जिले में बुधवार सुबह नूंह होडल रोड स्थित हथीन मोड़ पर खड़े एक कंटेनर से 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह कंटेनर सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के नूंह-होडल रोड स्थित हथीन मोड़ पर सड़क किनारे तिरछा खड़े कंटेनर को देखकर राहगीर पशोपेश में पड़ गए। जब उन्होंने कंटेनर के केबिन में झांककर देखा, तो अंदर करीब 30 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान शमीम पुत्र अमीर हुसैन निवासी अकबरपुर, जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी नूंह में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed