फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   youth murder during party

Gurugram News: शराब पार्टी के दौरान विवाद में गोलगप्पे विक्रेता की हत्या

Thu, 25 Apr 2024 04:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
youth murder during party
पुलिस ने दो आरोपियों को आगरा से किया गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वजीराबाद मंडी के सामने सार्वजनिक शौचालय के पास मंगलवार रात गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले 32 वर्षीय अरविंद की कांच की बोतल से गला काटकर हत्या कर दी गई। रात को अरविंद और हत्या करने वाले आरोपी साथ में शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच मजाक करने को लेकर झगड़ा हो गया और कांच की बोतल से अरविंद की गर्दन काट दी। थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुमित और आकाश निवासी आगरा के चौखड़ा गांव के रूप में हुई है।

अरविंद की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली हैं। यहां माता चौक, वजीराबाद में दो बच्चों के साथ किराये पर रहती हैं। पति वजीराबाद मंडी के सामने गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे रेहड़ी पर दो अज्ञात युवकों ने कांच की बोतल से हमला करके पति की हत्या कर दी। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने हत्यारोपी सुमित व आकाश को काबू कर लिया।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह वजीराबाद में ही सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। दोनों ने नया टेम्पो खरीदा है। मंगलवार रात को वह दोनों अरविंद के साथ टेम्पो खरीदने की पार्टी कर रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर मजाक किया, जिसको लेकर अरविंद से कहासुनी हो गई, तभी आकाश ने अरविंद को पकड़ लिया और सुमित ने कांच की बोतल से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटी बोतल से उसकी गर्दन पर वार कर दिए जिससे अरविंद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। घटना के बाद दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गए थे। पुलिस टीम ने आरोपियों को उनके गांव चौखड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियाें से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed