फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth Missing from Pingawan; Case Registered

Gurugram News: पिनगवां से युवक लापता, मामला दर्ज

Sun, 26 Apr 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Youth Missing from Pingawan; Case Registered
पिनगवां। कस्बे से एक युवक के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता पत्नी सबीला निवासी ढाणा मोड़ पिनगवां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति इंजमाम 18 अप्रैल 2026 को घर से बिना किसी को बताए निकल गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। 21 अप्रैल की रात उसके पति की व्हाट्सएप कॉल आई थी। इंजमाम ने कहा कि वह खालिद, रियाज निवासी आली मेव तथा साजिद और राशिद निवासी पिनगवां की वजह से मर रहा है। पत्नी ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया और उसका पता पूछा तो उसने बताया कि वह राजस्थान के शाहपुरा में है। इसके बाद फोन कट गया और फिर उससे किसी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed