{"_id":"6a452388a948719e0c0b2673","slug":"youth-injured-in-dispute-over-moving-a-scorpio-vehicle-outside-a-medical-store-dies-two-accused-arrested-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93218-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेडिकल स्टोर के बाहर स्कॉर्पियो हटाने को लेकर विवाद में घायल युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेडिकल स्टोर के बाहर स्कॉर्पियो हटाने को लेकर विवाद में घायल युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- मारपीट के बाद सिर में गंभीर चोट, इलाज के दौरान रवि ने तोड़ा दम, न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने दर्ज की हत्या की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार हटाने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भोंडसी निवासी 32 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 6 जून की है। हरीश बेकरी के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर के बाहर स्कॉर्पियो कार खड़ी थी। इसी दौरान रवि अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा था। मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा कार हटाने को कहने पर कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया। इसके बाद रवि अपने साथियों के साथ वहां से चला गया था।
कुछ देर बाद रवि अपने चार साथियों के साथ दोबारा स्कॉर्पियो लेकर मौके पर पहुंचा और मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट करने लगा। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी इकट्ठा हो गए। भीड़ बढ़ते देख रवि के साथी मौके से फरार हो गए, जबकि रवि को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। बाद में मामला शांत होने पर दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। घटना के बाद रवि को सिर में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में सिर में गंभीर चोट और खून का थक्का जमने की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।