{"_id":"6ab42eff2bced692a20157ff","slug":"bittu-tabahi-removed-2435-kg-of-garbage-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102002-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिट्टू तबाही ने 2435 किलो कचरा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिट्टू तबाही ने 2435 किलो कचरा हटाया
विज्ञापन
मानेसर। सोशल मीडिया पर बिट्टू तबाही के नाम से चर्चित सुरेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुग्राम में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। तीन दिन के सफाई अभियान के तहत उनकी टीम ने गुरुग्राम के खेड़की दौला इलाके में सड़क और आसपास के क्षेत्र से बड़ी मात्रा में कचरा हटाया। टीम के मुताबिक, अभियान के दौरान कुल 2435 किलो कचरा इकट्ठा किया गया।
खेड़की दौला में सफाई के दौरान सड़क किनारे और आसपास प्लास्टिक समेत कई तरह का कचरा जमा मिला। बिट्टू तबाही ने कहा कि प्लास्टिक कचरा इंसानों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी खतरनाक है। इसके बाद बिट्टू और उनकी टीम ने मौके पर सफाई शुरू की। टीम के सदस्य लगातार कचरा इकट्ठा करते रहे। अभियान पूरा होने के बाद इलाके की तस्वीर पहले के मुकाबले काफी साफ नजर आई। बिट्टू तबाही ने सफाई अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। संवाद