फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth commits suicide by consuming poison in shop dispute in Delhi

Gurugram News: दुकान के विवाद में युवक ने दिल्ली में जहर खाकर की जान

Tue, 20 Feb 2024 03:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by consuming poison in shop dispute in Delhi
सोमवार को परिजनों ने गुरुग्राम में शव के साथ किया प्रदर्शन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दुकान पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के कारण युवक ने दिल्ली के बसंतकुंज थाना क्षेत्र में जाकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन सोमवार को शव लेकर झाड़सा रोड पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया गया। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

पुलिस के अनुसार झाड़सा गांव के पास एक किराना की दुकान पंकज का परिवार चलाता है। इस दुकान को लेकर पंकज व मंजीत पक्ष में विवाद है। मंजीत सिंह पुलिस में बतौर एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) कार्यरत हैं। दोनों के बीच यह विवाद अदालत पहुंचा तो अदालत ने मंजीत के पक्ष में रजिस्ट्री कराने का आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मंजीत पक्ष ने यहां रजिस्ट्री कराने के बाद अपना कब्जा कर लिया। पंकज गाड़ी चलाता था। इसी विवाद से परेशान होकर उसने दिल्ली के वसंत कुंज एरिया में जाकर 2 दिन पहले आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर वहां आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज करा दी। सोमवार शाम को परिवार के लोग शव लेकर गुरुग्राम आए और यहां शव रखकर विरोध जताने लगे। सूचना के बाद सदर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद पंकज पक्ष के लोगों ने अपनी दुकान पर अवैध कब्जे को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और रात को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed