फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth collided while overtaking, died

ओवर टेक करने के दौरान गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 13 May 2022 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Youth collided while overtaking, died
पटौदी। बिलासपुर चौक के पास बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार इको गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानेसर निवासी नितिन के रूप में हुई है। बिलासपुर थाना पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुडीयानी निवासी महेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपनी गाड़ी से मानेसर की ओर जा रहा था। बिलासपुर चौक के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको गाड़ी ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए रोड की साइड में खड़े युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक सड़क पर गिर गया। गाड़ी चालक ने गाड़ी थोड़ी दूर रोकी, लेकिन भीड़ होने से वहां से भाग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि राहगीरों की मदद से घायल युवक को आस्था अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आस्था अस्पताल ने घायल को रेवाड़ी विराट अस्पताल में रेफर कर दिया। रेवाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed