फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth arrested for setting fire to girl by pouring petrol

युवती पर पेट्रोल फेंक कर आग लगाने वाला युवक गिरफ्तार

Tue, 10 May 2022 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for setting fire to girl by pouring petrol
गुरुग्राम। सीआईए फर्रुखनगर की टीम ने युवती पर पेट्रोल छिड़क कर आगे लगाने वाले आरोपी युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर युवती का मोबाइल बरामद किया है, जिसे उसने वारदात के बाद तोड़कर फेंक दिया था। बुधवार 11 मई को युवती की शादी होनी थी। इससे पहले ही आरोपी ने यह वारदात कर दी। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान के अनुसार फर्रुखनगर कस्बे में सोमवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले युवक ने 24 साल की युवती पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। जिस समय आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया, उस समय युवती अपने कमरे में सो रही थी। पिता बाहर गया हुआ था। युवती की हालत गंभीर है। सीआईए प्रभारी अमित के अनुसार 22 वर्षीय जयपाल उर्फ बिल्लू ने दसवीं तक की पढ़ाई की है। वह पड़ोस की युवती से एक तरफा प्यार करता था। उसका विवाह जैसे करीब आ रहा था। तब उसने उसे सबक सिखाने केेे लिए इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि दो दिन पहले ही उसने पेट्रोल खरीद कर अपने घर पर रखा था। वह मौके की तलाश में था। सोमवार की युवती का पिता सुबह चार बजे ही खेत की ओर चले गए थे। इसी दौरान उसने मौका पाकर सोती हुई युवती पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed