फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young people were doing liquor party secretly, CM squad raided and caught

चोरी छुपे युवा कर रहे थे शराब पार्टी, सीएम दस्ते ने छापा मार कर पकड़ा

Sun, 30 Jan 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Young people were doing liquor party secretly, CM squad raided and caught
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने शनिवार रात सेक्टर-57 में बिना अनुमति चल रही शराब पार्टी में छापा मारकर अहाता मैनेजर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा-188 व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया, हालांकि रविवार को सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को सूचना मिली थी कि सेक्टर-57 में कबूतर चौक के पास रिफिल रिपब्लिक अहाते में तेज म्यूजिक बज रहा है और पार्टी चल रही है। उड़न दस्ते के डीएसपी इंद्रजीत यादव ने सेक्टर-56 थाना पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा तो 60 से 70 युवक-युवतियां नशे में धुत पार्टी करते मिले। मौके पर मौजूद अहाता मैनेजर सुनील खैर से पूछा तो वह अनुमति पत्र दिखा पाने में असमर्थ रहे। उनका कहना था कि पार्टी अहाता मालिक रणविजय की ओर से आयोजित की गई है। टीम ने वहां मौजूद युवक-युवतियों को पहचान पत्र दिखाने के बाद जाने दिया, लेकिन सुनील खेर, ललित कुमार, तेज चंद, पूर्ण और धमल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दो माह पहले इसी अहाते में मारा था छापा: सेक्टर-57 में चलने वाला अहाता मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के निशाने पर है। दो माह पहले भी इसी संचालक की ओर से कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर पार्टी आयोजित की गई थी। इसके बाद दस्ते की ओर से आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस को इस बारे में आगाह भी किया गया था। डीएसपी यादव ने बताया कि सेक्टर-56 थाना पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा गया। अहाता संचालक की ओर से एक्साइज एक्ट के उल्लंघन के बारे में विभाग को भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed