फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man killed by hitting him with a bat in a fight while drinking alcohol

Gurugram News: शराब पीने के दौरान झगड़ा में बैट मारकर युवक की हत्या

Wed, 10 Jul 2024 04:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Young man killed by hitting him with a bat in a fight while drinking alcohol
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में बैट मारकर युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया बैट आरोपी के कब्जे से बरामद किया है। पुलिस आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश करेगी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सोमवार की रात बजघेडा थाना पुलिस को सूचना मिली कि न्यू पालम विहार फेज-2, गुरुग्राम में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, वहीं पुलिस की सीन-ऑफ-क्राइम, एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीमों ने निरीक्षण किया। मृतक की पहचान फतेहाबाद के भूप सिंह के रूप में हुई। भूप सिंह के भाई ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को भूप सिंह की पत्नी ने उसे फोन पर बताया था कि भूप सिंह व अन्य उनके पड़ोस के मकान में शराब पी रहे थे। कुछ समय बाद वह शोर सुनकर पड़ोस वाले मकान पर पहुंची तो उनमें से एक युवक बैट लिए खड़ा था और भूप सिंह फर्श पर पड़ा था। भूप सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर झगड़े में लगी चोटों के कारण भूप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और एक आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अनीश निवासी भुट्टनपुर जिला फतेहाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चालक की नौकरी करता है। वह भूप सिंह व अन्य साथियों के शराब पी रहे थे। इसी दौरान भूप सिंह से उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसने भूप सिंह के सिर में बैट मार दिया। जिससे लगी चोटों के कारण भूप सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed