फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   You can see every information related to Kovid online

कोविड से जुड़ी हर जानकारी देखे सकेंगे ऑनलाइन

Wed, 19 May 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
You can see every information related to Kovid online
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए ) के इंटीग्रेटेड कमांड एवं रेस्पांड कंट्रोल सेंटर (आईसीआरसीसी) से कोविड-19 से जुड़ी हर जानकारी घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे। इसमें वार्डवार संक्रमित मरीजों का पूरा ब्योरा, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की पूरी जानकारी होगी, जिसे अस्पतालों के संचालकों को पोर्टल पर प्रतिदिन अपडेट करना होगा।
विज्ञापन

जीएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल ने बताया कि आईसीआरसीसी पर यह देखा जा सकता है कि जिले के किस एरिया में संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा है। जिसका डाटा गांव और वार्ड वार, दोनों तरीके से देखा जा सकता है। यह भी देख सकेंगे कि किस गांव या वार्ड में 24 घंटे के दौरान कितने संक्रमित मिले हैं। डाटा का अध्ययन करके क्षेत्रवार स्क्रीनिंग के लिए टीमें लगाने, टीकाकरण तथा टेस्टिंग के कैंप लगाने के बारे में योजना बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

तीन भाषाओं में इस तरह देख सकेंगे
जिले का कोई भी व्यक्ति onemapggm.gmda.gov.in पोर्टल पर जाएगा तो वह अंग्रेजी, हिंदी या पंजाबी में से किसी भी भाषा में कोविड मरीजों के डाटा को देख सकेगा। पोर्टल पर नागरिकों, व्यापारियों और सरकार के विभागों के लिए विस्तृत जीआईएस मैप उपलब्ध है। इसमें आप कोरोना अपडेट्स, संक्रमित मरीजों का अस्पताल में भर्ती होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कोविड-19 सिटीजन सर्विसेज आदि आसानी से देख सकते हैं। साथ में फीडबैक भी दे सकते हैं। कोरोना अपडेट में चार विषय स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे जिसमें अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, कोविड- एचआर डैशबोर्ड, एचआर हील और कोविड-19 रिपोर्ट रिजल्ट। कोविड-एचआर डैशबोर्ड पर क्लिक करने पर आप गुरुग्राम में अब तक मिले पॉजिटिव केस की संख्या, एक्टिव केस, रिकवर हुए मरीजों की संख्या आदि का डाटा देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘गुरुग्राम कोविड-19 डेंसिटी मैप’ को क्लिक करने पर आपके सामने नगर निगम का वार्ड वार नक्शा दिखेगा। जहां पर लाल रंग से उस क्षेत्र को दर्शाया गया है जहां पर कोरोना के केस ज्यादा है। इसी प्रकार, ’गुरुग्राम लाइन लिस्ट हॉटस्पॉट’ पर क्लिक करके आप आसानी से देख सकते हैं कि जिले के किन - किन क्षेत्रों में कोरोना का प्रकोप ज्यादा है। यही नहीं, इसके साथ में ही यदि आप और ज्यादा विस्तृत डाटा देखना चाहते हैं तो ‘मोर डिटेल्स’ पर क्लिक करें, जहां पर आपके सामने गुरुग्राम जिले का पूरा डैशबोर्ड दिखेगा। इसमें जिले में कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कितने सैंपल लेकर भेजे जा चुके हैं। उनमें से कितनी रिपोर्ट नेगेटिव आई, कितने सैंपल का रिजल्ट नहीं आया है। जिले का पॉजिटिविटी रेट क्या है, कोरोना की वजह से मृत्यु दर कितनी है।

इसमें डॉक्टर से संपर्क करने के लिए डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर 180 0572 8283 तथा अन्य हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर भी हैं। संक्रमित मरीज जिला गुरुग्राम की कोविड हेल्पलाइन नंबर-1950 और व्हॉट्सएप चेटबॉट (9643277788) तथा राज्य सरकार के वेब पोर्टल के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुंच सकते हैं। इसी में प्रत्येक अस्पताल को उनके यहां उपलब्ध बेड, दाखिल और डिस्चार्ज किए गए मरीजों की जानकारी प्रतिदिन - https://gmdahrheal.in पर अपडेट करनी होंगी। इसी पोर्टल पर बीपीएल और नॉन बीपीएल तथा हरियाणा से बाहर के जो भी मरीज दाखिल होंगे। उनका दाखिल होने की तिथि तथा डिस्चार्ज की तिथि भी प्रदर्शित होगी। मरीज के दाखिल होते ही अस्पताल को प्रोत्साहन राशि के बारे में सूचना मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed